अगर आप भी एक अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Motorola Razr 60 आपके लिए एक स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में शानदार विकल्प है। Motorola की ओर से भारत में अब तक के सबसे किफायती और स्टाइलिश motorola flip phone फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में इसे लॉन्च किया गया है जो ना सिर्फ दिखने में शानदार है बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस भी बहुत बेहतरीन हैं। इसमें वो सब कुछ है जो एक प्रीमियम फोन में होना चाहिए।
स्टाइल और दमदार डिस्प्ले एक साथ Motorola Razr 60
Motorola Razr 60 को देखते ही दिल आ जाता है। इसमें 6.9-इंच की pOLED मेन डिस्प्ले है और 3.6 इंच की कवर स्क्रीन जो इसे अलग पहचान देती है। इसकी डिस्प्ले ना केवल देखने में खूबसूरत लगती है बल्कि Gorilla Glass Victus की सुरक्षा और IP48 डस्ट-वॉटर प्रोटेक्शन इसकी मजबूत बढाते हैं। चाहे वीडियो देखना हो या फोन बंद कर उसे एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाना हो, Razr 60 हर स्थिति में शानदार लगता है।
Motorola Razr 60 की कैमरा क्वालिटी है दमदार
Motorola Razr 60 में 50MP का मेन कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। आजकल कैमरा एक जरूरी फीचर बन चुका है वहीं इसका कैमरा हर खूबसूरत लम्हे को बेहतरीन अंदाज में कैद करता है। आपके हर फोटो को एक प्रोफेशनल टच देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिये 32MP का फ्रंट कैमरा जोरदार व काफी मस्त लुक देता है।
फोन परफार्मेंस के साथ बैटरी जो दे पूरे दिन साथ
अब आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 4500mAh की बड़ी बैटरी और 30W Turbo Power चार्जिंग की बदौलत आप को चाहे पूरा दिन बाहर रहना हो, चार्जिंग की जरुरत नही पड़ेगी।
ये भी देखें- kawasaki versys x 300 सवारों के लिए बेस्ट एडवेंचर बाइक
इस फोन में Dimensity 7400X चिपसेट और 8GB रैम है जिससे ये फोन स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देता है फिर चाहे आप गेम खेले या मल्टीटास्किंग वर्क करें। 256GB की स्टोरेज आपको भरपूर स्पेस भी देती है।
एक नया दौर, एक नया अंदाज़ Motorola Razr 60
Motorola Razr 60 उन सभी के लिए है जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, जो टेक्नोलॉजी और फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं। इसका फोल्डेबल डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और स्टनिंग कैमरा इसे एक परफेक्ट चॉइस बनाते हैं।
Motorola Razr 60 लॉन्च date in india 2025
इसकी पहली सेल 4 जून को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यह फोन तीन शानदार कलर ऑप्शंस में मिलेगा जो इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।
Motorola Razr 60 price in india 2025
भारत में Motorola Razr 60 की Starting कीमत 49,999 रखी गई है जो एक फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बेहद किफायती है। ये कीमत दूसरे कम्पनी के स्मार्टफोन की कीमत के कम या आसपास है। इसके साथ आपको मोटोरोला का जो भरोसा मिलने वाला है उसके हिसाब से इसकी कीमत बिल्कुल किफायती है।
क्या यह आपके लिए सही चॉइस है?
Motorola Razr 60 उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो फोल्डेबल फोन की लग्जरी और फीचर्स चाहते हैं, लेकिन 50K से कम के बजट में। अगर आप स्टाइल, कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
motorola razr 2025 review
ये फोन 04 जून 2025 को बिक्री के लिये बाजार में आ गया है। अभी तक एक्सपर्ट की राय के अनुसार फोन काफी दमदार है। देखना ये होगा कि लोगो के पास इसके आने के बाद इसका एक्सपीरियंस कैसा रहने वाला है।
Motorola Razr 60: पूरी जानकारी एक नजर में
फीचर | विवरण |
मूल्य | ₹49,999 |
लॉन्च डेट | 4 जून 2024 (दोपहर 12 बजे से सेल शुरू) |
डिस्प्ले | 6.9-इंच pOLED मेन डिस्प्ले + 3.6-इंच कवर डिस्प्ले |
प्रोटेक्शन | Gorilla Glass Victus + IP48 रेटिंग (डस्ट/वॉटर रेजिस्टेंट) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400X |
RAM/स्टोरेज | 8GB RAM + 256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपेंडेबल) |
कैमरा | रियर: 50MP (मेन) + 13MP (अल्ट्रा-वाइड) फ्रंट: 32MP |
बैटरी | 4500mAh + 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 14 (माय UX इंटरफेस के साथ) |
कलर वेरिएंट | 3 विकल्प (रंगों के नाम आधिकारिक तौर पर घोषित होने बाकी) |
कहां मिलेगा? | Flipkart, Motorola इंडिया वेबसाइट, चुनिंदा रिटेल स्टोर्स |
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी पब्लिक सोर्सेज पर आधारित है। खरीदारी से पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://www.motorola.in से कन्फर्म करें।)
क्या आप इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? कमेंट में बताएं!
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends