Saiyaara Movie Review in Hindi: आहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड।

Saiyaara Movie Review

Saiyaara Movie Review – सितारा आहान पांडे और फिल्म ‘सैयारा’ की धमाकेदार एंट्री

सैयारा फिल्म का इंतेजार करने वाले फैंस को इंतजार खत्म हो गया है। ‘सैयारा (Saiyaara)’ वर्ष 2025 की सबसे मशहूर और लोगो के दिलों पर छाने वाली फिल्मों में से एक रही है। ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि ये आहान पांडे (Ahaan Panday) की डेब्यू फिल्म है जो बॉलीवुड सुपरस्टार चंकी पांडे के भतीजे और अलाना पांडे (Alanna Panday) के भाई के है।

मोहित सूरी, जो अपने रोमांटिक और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर हैं (Mohit Suri Movies जैसे ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’, ‘मलंग’), उन्होंने इस बार ‘सैयारा न्यू मूवी (Saiyaara New Movie)’ में एक नई जोड़ी को पेश किया – आहान पांडे और अनीत पड्डा (Aneet Padda)

Instagram Page_Aneet Padda

saiyara movei

कहानी: A Moment to Remember का देसी संस्करण

फिल्म की कहानी काफी हद तक कोरियन फिल्म ‘A Moment to Remember’ से प्रेरित लगती है, जिसमें प्यार, यादें और अल्ज़ाइमर जैसी गंभीर बीमारी को दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया था। ‘सैयारा (Saiyaara 2025)’ की कहानी एक नौजवान कपल की है जो प्यार की शुरुआत, संघर्ष और जुदाई के बीच जीते हैं।

आहान पांडे का किरदार एक स्ट्रगलिंग फोटोग्राफर का है, जबकि अनीत पड्डा एक कामकाजी लड़की हैं जिन्हें अचानक अपनी याददाश्त खोने की समस्या होने लगती है। कैसे ये जोड़ी इस मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देती है, यही फिल्म की आत्मा है।

कलाकारों का प्रदर्शन: क्या आहान पांडे बन सकते हैं अगला सुपरस्टार?

आहान पांडे (Ahaan Panday)

बहुत से लोग सर्च कर रहे हैं – “Who is Ahaan Pandey?” तो आपको बता दें कि आहान ने इस फिल्म में अपना पूरा दिल लगा दिया है। उनका अभिनय कुछ जगहों पर कच्चा जरूर लगता है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इमोशनल सीन निभाए हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है। ‘Ahaan Panday Saiyaara‘ को देखकर लगता है कि वह आने वाले समय में बड़े स्टार बन सकते हैं।

Aneet Padda

अनीत पड्डा (Aneet Padda Age & Performance)

अनीत पड्डा, जो पहले OTT पर “Big Girls Don’t Cry” जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं, ने इस फिल्म में जान डाल दी है। उनकी उम्र भले ही कम हो (Aneet Padda Age लगभग 23-24 साल), लेकिन उनकी एक्टिंग में मैच्योरिटी है। वह आहान के साथ एक मजबूत केमिस्ट्री शेयर करती हैं।

Saiyaara Movie Review

निर्देशन और म्यूजिक: मोहित सूरी की सिग्नेचर स्टाइल

Mohit Suri Movies की खास बात होती है इमोशन और म्यूजिक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन। ‘Saiyaara Movie’ भी इसी ट्रैक पर चलती है। बैकग्राउंड स्कोर, टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ और लव थीम्स दिल को छू जाते हैं।

मोहित सूरी ने फिल्म को सरल लेकिन भावनात्मक रखा है। फिल्म का पहला हाफ थोड़ा स्लो लग सकता है, लेकिन सेकेंड हाफ में कहानी जबरदस्त पकड़ बनाती है।

सैयारा IMDb Rating और रिव्यू: क्या कहती है जनता?

फिल्म को IMDb पर 7.8/10 की रेटिंग मिली है, जो एक डेब्यू फिल्म के लिए शानदार मानी जाती है। सोशल मीडिया पर भी ‘Saiyaara Movie Reviews’ काफी पॉजिटिव हैं।

BMS (BookMyShow) पर 4.5 स्टार की औसत रेटिंग के साथ दर्शकों ने फिल्म को इमोशनल, रियलिस्टिक और दिल छूने वाली बताया है।

आलिया भट्ट ने देखी ‘सैयारा’, अहान पांडे और अनीत पड्ढा की जोड़ी पर कहा – “दो सितारे जन्मे हैं”

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अहान पांडे और अनीत पड्ढा की डेब्यू फिल्म सैयारा देखी और फिल्म से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार कर दी। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा —
“क्या फिल्म है! क्या पल है याद रखने के लिए। दो सितारे जन्म ले चुके हैं।”

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है, जो दर्शकों और समीक्षकों दोनों के दिलों में जगह बना रही है।

बॉक्स ऑफिस पर कमाल: सैयारा ने मचाया धमाल

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Saiyaara Box Office Collection) चौंकाने वाला रहा।

Saiyaara Day 1 Collection:

डेब्यू स्टार की फिल्म होने के बावजूद ‘सैयारा’ ने भारत में पहले दिन ₹21.25 करोड़ की ओपनिंग ली, जो कि किसी भी डेब्यू स्टार की फिल्म के लिए रिकॉर्ड-ब्रेकिंग है।

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नई ऊंचाई

Bollywood Box Office Collection के हिसाब से ‘सैयारा’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वीकेंड पर फिल्म ₹60 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

Also Read:

Archita Phukan Viral Video Original: क्या American स्टार संग नजर आई Babydoll Archi?

फिल्म का विश्लेषण: क्यों देखें ‘सैयारा’?

फायदे:

  • आहान और अनीत की नई जोड़ी फ्रेश है
  • इमोशनल स्टोरीलाइन
  • शानदार म्यूजिक
  • मजबूत निर्देशन

कमजोर पक्ष:

  • कुछ सीन्स खिंचे हुए लगते हैं
  • कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल है
  • सैकेंड हाफ में मेलोड्रामा ज्यादा हो जाता है

आने वाले प्रोजेक्ट्स: Ahaan Panday Movies

अब जबकि ‘सैयारा’ हिट हो चुकी है, फैंस को यह जानने की उत्सुकता है कि Ahaan Panday Movies की अगली लिस्ट क्या होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में भी नजर आने वाले हैं, जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है।

Saiyaara Movie Review

क्या ‘सैयारा’ 2025 की बेस्ट हिंदी मूवी है?

2025 की शुरुआत में ही ‘Saiyaara Hindi Movie’ ने जो हंगामा मचाया है, वह काबिले तारीफ है। फिल्म में रोमांस, इमोशन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस का ऐसा मेल है जो लंबे समय तक दिल में रह जाता है।

Movie Box से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। चाहे आप मोहित सूरी के फैन हों या न्यूकमर्स को सपोर्ट करना चाहते हों – ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।


©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top