360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, और बड़ा टचस्क्रीन, मारुति एर्टिगा को टक्कर.
अगर आप एक सस्ती 7 सीटर कार खरीदना चाह रहे है तो आपके लिये बड़ी खबर है। Renault ने अपनी बहुप्रतीक्षित Renault Triber Facelift 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है।
शुरुआती कीमत केवल ₹6.29 लाख (एक्स-शोरूम) के साथ ही यह देश की सबसे सस्ती 7 सीटर एमपीवी बन चुकी है। इस नये अवतार में डिजाइन को निखारा गया है और सेफ्टी तथा फीचर्स के मामले में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
इसकी कीमत केवल ₹6.29 लाख (एक्स-शोरूम) होने के कारण भारतीय परिवारों के लिए खुशखबरी है!
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
क्या है नये Triber में खास?
रेनॉ ट्राइबर का यह पहला मेजर फेसलिफ्ट है जो करीब 6 साल बाद आया है। कीमतों में भले ही ₹14,000 से ₹41,000 तक की बढ़ोतरी की गई हो, लेकिन अब भी यह सबसे किफायती 7-सीटर बनी हुई है।
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
बाहरी लुक में निखार
- फ्रंट में नई हेडलाइट डिजाइन, अपडेटेड LED DRLs
- एक नई ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल जिसमें मोटे डाइगोनल स्लैट्स दिए गए हैं
- बम्पर में नया चौड़ा एयर इनटेक और रिफाइंड फॉग लैम्प हाउसिंग
- साइड प्रोफाइल में नए 15-इंच अलॉय व्हील्स और ग्लॉस ब्लैक डोर हैंडल
- रियर में LED टेल लैम्प्स को स्मोक्ड फिनिश दिया गया है जो एक ब्लैक ट्रिम से जुड़े हैं
सबसे खास बात, रेनॉ का नया रेट्रो-इंस्पायर्ड डायमंड लोगो पहली बार भारत में इसी गाड़ी में दिखा है।
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव
अंदर की बात करें तो अब ट्राइबर और भी प्रीमियम लगती है:
- ब्लैक और बेज का नया अपहोल्स्ट्री कलर स्कीम
- नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- Kiger SUV से प्रेरित डैशबोर्ड लेआउट
- 8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट
- वायरलेस मोबाइल चार्जिंग
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- दूसरी और तीसरी रो के लिए रियर AC वेंट्स
सेफ्टी पहले से बेहतर
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
रेनॉ ने इस बार सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है:
- अब ट्राइबर में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जबकि पहले केवल टॉप वेरिएंट में 2 ही मिलते थे
- 360-डिग्री कैमरा
- फ्रंट पार्किंग सेंसर
यह सभी फीचर्स इसे अपनी रेंज की अन्य कारों से एक कदम आगे रखते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है:
- वही पुराना 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
- पावर: 72hp
- टॉर्क: 96Nm
- गियरबॉक्स विकल्प: 5-स्पीड मैनुअल या AMT ऑटोमैटिक
- यह इंजन E20 फ्यूल (20% एथेनॉल मिक्स) के अनुकूल है
- CNG वेरिएंट भी मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है
हालांकि, अब तक इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए एक बात निराशाजनक है – अब भी टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च नहीं किया गया है।
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
किससे मुकाबला?
नयी Renault Triber का सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, XL6, और Kia Carens जैसी MPV कारों से है।
हालांकि ये सभी कारें कीमत में महंगी हैं, लेकिन ट्राइबर की किफायती कीमत, फीचर्स और सेफ्टी पैकेज इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
Triber क्यों है खास छोटे परिवारों के लिए?
- कम बजट में सस्ती 7 सीटर कार विकल्प
- फ्रेश लुक और एडवांस फीचर्स
- अच्छा माइलेज और किफायती मेंटेनेंस
- सुरक्षा में बड़ा सुधार
- शहर और हाइवे दोनों के लिए मुफ़ीद
परिवारों के लिए परफेक्ट पैकेज
Renault Triber 2025 वर्जन एक ऐसा विकल्प है जो बजट, सुरक्षा और स्टाइल तीनों को बैलेंस करता है।
भारतीय बाजार में 7-सीटर की डिमांड को ध्यान में रखते हुए रेनॉ ने इसमें वह सब कुछ डाला है जिसकी उम्मीद एक मध्यमवर्गीय परिवार करता है।
Image Source: Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो पूरे परिवार को बैठाकर भी जेब पर भारी न पड़े, तो Renault Triber का नया फेसलिफ्ट मॉडल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
Official Website : https://www.renault.co.in/cars/renault-triber.html
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends