खैराबाद, सीतापुर: शिक्षा और प्रतिभा का गढ़ माने जाने वाले खैराबाद कस्बे ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। अर्जुनपुर मोहल्ले के रहने वाले मेधावी छात्र Abdullah Faiz ने NIT प्रवेश परीक्षा (NIMSET) में शानदार सफलता हासिल करके पूरे सीतापुर जिले का नाम रोशन किया है। Team The Nation Story ने अब्दुल्ला के पिता व कस्बा खैराबाद के लोगो से खास बातचीत कर आपके लिये यह लेख लिखा है। अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करें।
अब्दुल्ला फैज़ ने इस कठिन परीक्षा में सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 149 प्राप्त की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद, उन्होंने 19 अगस्त, 2025 को NIT Allahabad में अपना प्रवेश ले लिया है, जहाँ वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रखेंगे।
एक मेहनती छात्र Abdullah Faiz की प्रेरणादायक यात्रा
अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद फैजुल हसन, जो खैराबाद ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल रहीमाबाद में सहायक अध्यापक हैं, ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,
“यह सफलता मेरे बेटे की दिन-रात की मेहनत और लगन का नतीजा है। मुझे गर्व है कि उसने अपने कस्बे और परिवार का नाम रोशन किया है।”
अब्दुल्ला की शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही शानदार रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खैराबाद के मियां सराय स्थित प्रतिष्ठित संस्थान स्टडी पॉइंट से प्राप्त की। इंटरमीडिएट में 78% अंक प्राप्त करने के बाद, उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की डिग्री 73% अंकों के साथ हासिल की।
ऑनलाइन कोचिंग से मिली सफलता
इस NIT exam की तैयारी के लिए, अब्दुल्ला ने घर पर रहकर पूरी तरह से ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया। उन्होंने इंदौर की प्रसिद्ध जितेंद्र मिश्रा अकादमी के ऑनलाइन मार्गदर्शन में तैयारी करके यह साबित कर दिया कि सही लगन और साधन हो, तो दूरस्थ शिक्षा के जरिए भी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
Abdullah Faiz की सफलता से पूरे कस्बे में खुशी की लहर
Abdullah Faiz की सफलता पर पूरा खैराबाद कस्बा गर्व महसूस कर रहा है। मोहल्ला शेख पुरा के रहने वाले और खदीजा लाइब्रेरी के संस्थापक आरिफ अली अंसारी ने कहा,
“अब्दुल्ला की सफलता हम सभी के लिए खुशी की बात है। आज के दौर में, जहाँ बच्चे सुविधाओं के पीछे भागते हैं, उसने साबित कर दिया है कि हिम्मत और लगन से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।”
वहीं, स्टडी पॉइंट इंटर कॉलेज के संस्थापक सैयद आमिर रिज़वी ने कहा,
“Abdullah Faiz शुरू से ही एक होशियार और मेहनती छात्र रहा है। उसकी सफलता हमारे कॉलेज के लिए गर्व की बात है।”
Abdullah Faiz की यह कहानी न केवल खैराबाद बल्कि पूरे सीतापुर जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने दिखा दिया है कि छोटे शहरों और कस्बों के बच्चे भी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में सफलता का परचम लहरा सकते हैं।
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends