CDO Sitapur Pranta Aishwarya (IAS): एक समर्पित,तेज़ तर्रार और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी. सीतापुर की नई CDO प्रणता ऐश्वर्या ने लिया चार्ज, तेवर देख अधिकारी हुए सतर्क
– “अनियमितताओं को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त” – CDO Sitapur Pranta Aishwarya
सीतापुर। जिले को एक तेजतर्रार और अनुशासनप्रिय अफसर मिल गई हैं। CDO Sitapur Pranta Aishwarya ने जब से कार्यभार संभाला है, प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। चार्ज लेते ही उन्होंने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया और वहां जो नज़ारा देखा, वह हैरान कर देने वाला था।
निरीक्षण के दौरान कई दफ्तरों में अफसर नदारद मिले। CDO प्रणता ऐश्वर्या ने मौके पर कई अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई और साफ संदेश दिया कि काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। पशु विभाग के एक अधिकारी को तो उनके गुस्से का सीधा सामना करना पड़ा।
सीसीटीवी की हालत भी किसी से छुपी नहीं रही। गौशालाओं में लगे कई कैमरे बंद मिले, जिससे प्रणता ऐश्वर्या खासा नाराज दिखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विकास भवन में जिला पंचायत राज्य अधिकारी, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक, श्रम व रोजगार विभाग समेत अन्य अफसरों की कुर्सियाँ खाली थीं। इससे CDO की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने दो टूक कह दिया कि अब जिले में “ढीले ढाले रवैये” की कोई जगह नहीं है।
Image Souce_X Account
कौन हैं CDO Sitapur Pranta Aishwarya?
प्रणता ऐश्वर्या, 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (MCA) की डिग्री ली है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी और उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से उन्होंने प्रशासनिक ट्रेनिंग हासिल की है।
उनके माता-पिता — श्रीमती रश्मि शिखा और श्री सुशील कुमार — दोनों सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी हैं। परिवार से मिले नैतिक मूल्यों ने ही प्रणता को एक न्यायप्रिय और संवेदनशील अधिकारी बनाया है। उनके पति कृष्णकांत सिंह एक प्रसिद्ध आईटी एक्सपर्ट हैं।
तेज़, ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित
CDO प्रणता ऐश्वर्या को तेज-तर्रार, ईमानदार और अनुशासनप्रिय अफसर के रूप में जाना जाता है। वे विकास योजनाओं की गहन निगरानी करती हैं ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके। अपने कर्मचारियों को उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो जनता की सेवा में लापरवाही बरतेंगे, उन पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उनकी प्राथमिकता गरीब, वंचित और जरूरतमंदों तक सरकारी लाभ पहुंचाना है। जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और न्याय के लिए प्रतिबद्धता ही उन्हें एक अलग श्रेणी का प्रशासक बनाती है।
सीतापुर के विकास की उम्मीद
सीतापुर के लोग अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CDO Sitapur Pranta Aishwarya की कार्यकुशलता और ईमानदार रवैया जिले को एक नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व में न केवल सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन होगा, बल्कि प्रशासन में जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
उनका लक्ष्य स्पष्ट है – जनता की सेवा, पारदर्शी शासन और विकास को प्राथमिकता देना। ज़िले में सुशासन की मिसाल कायम करने के लिए उनका आगमन एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है।
CDO Sitapur Pranta Aishwarya ने चार्ज लेते ही स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अब सिर्फ फाइलों पर योजनाएं नहीं चलेंगी, बल्कि ज़मीनी हकीकत भी देखी जाएगी। जनता को उम्मीद है कि प्रणता ऐश्वर्या का कार्यकाल सीतापुर को नए आयाम देगा।
आशा है कि प्रणता ऐश्वर्या अपनी कार्यक्षमता, ज्ञान, और नैतिकता के चलते ज़िला सीतापुर को भी विकास और सामाजिक न्याय की ओर ले जाएंगी ।
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends