Delhi Lal Quila से 1 Crore के ‘Kalash’ की चोरी! सिक्योरिटी जोन होने के बावजूद चोरों ने इस कांड का अंजाम दिया देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किला में बड़ा कांड हुआ है. लाल किला परिसर से लाखों रुपये मूल्य का हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी हो गया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं. बताया जा रहा है कि लाल किला में जैन धर्म का कोई कार्यक्रम चल रहा था. उसी में करोड़ों रुपये का कलश भी था। मौका देखकर शातिरों ने इसे उड़ा लिया.
मामले की जानकारी मिलने के बाद अब इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है. बता दें कि लाल किला सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है.दिल्ली के लाल किला परिसर में जैन समुदाय के धार्मिक समारोह से एक करोड़ रुपये का सोने का कलश चोरी हो गया।
लगभग 760 ग्राम सोने और 150 ग्राम हीरे माणिक और पन्ने से जड़े इस कलश को कारोबारी सुधीर जैन धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाते थे। 3 सितंबर को भीड़ में यह मंच से गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की हैदिल्ली के लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के धार्मिक समारोह से एक करोड़ रुपये कीमत का सोने का कलश चोरी हो गया।
यह कलश करीब 760 ग्राम सोने से बना था और उस पर लगभग 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए थे।कारोबारी सुधीर जैन प्रतिदिन इस कलश को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाते थे, लेकिन 3 सितंबर को सुबह स्वागत की भीड़भाड़ के दौरान यह मंच से गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
समारोह 9 सितंबर तक चलेगादिल्ली के लाल किला परिसर में बुधवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में सोने और हीरे से जड़ा कलश चोरी हो गया। इस कलश की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कारोबारी सुधीर जैन ने इस घटना की FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे जल्द ही पकड़ने की उम्मीद है। यह घटना लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में हुई।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब लाल किला परिसर में जैन धर्म से जुड़ा एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। यह कार्यक्रम 28 अगस्त से शुरू हुआ था और 9 सितंबर तक चलने वाला था। कार्यक्रम के लिए एक विशेष मंच बनाया गया है। मंच पर केवल धोती-कुर्ता पहने हुए और अनुमति प्राप्त लोगों को ही बैठने की अनुमति है।
सुधीर जैन नाम के एक व्यापारी हर दिन अपने घर से पूजा के लिए कीमती कलश ला रहे थे। पुलिस के अ नुसार, यह कलश 760 ग्राम सोने से बना था. इस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ना भी जड़े हुए थे।
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends