Khairabad News में सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने खड़ी ट्रॉली में मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चकनाचूर, बाल-बाल बचे लोग

Khairabad News: कस्बा खैराबाद में गुरुवार को बीसीएम रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बीसीएम अस्पताल के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली आगे खिसकती हुई एक खड़ी मोटरसाइकिल और कोने में रखी मेज-कुर्सियों से जा टकराई।
हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप खैराबाद स्थित डी.जे. कॉलेज की दिशा से तेज गति से आ रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
सूचना मिलते ही खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top