Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 – एकता कपूर का मशहूर टीवी शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi पहली बार साल 2000 में ऑनएयर हुआ था जो अब 25 साल बाद एक लिमिटेड रीबूट सीरीज़ के साथ लौट आया है। हाल में ही Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का पहला एपिसोड 29 जुलाई 2025 को प्रसारित हुआ है।
इस शो में Ronit Roy ने साल 2000 से 2008 तक मिहिर विरानी का किरदार निभाया था। वो असली मिहिर यानी Amar Upadhyay की जगह शो में आए थे। हाल ही में उन्होंने इस रीबूट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और शो की टीम को शुभकामनाएं दीं।
सालों बाद दर्शकों को फिर से मिलने वाली है उनकी फेवरेट ‘तुलसी विरानी’। जी हां, Smriti Irani अब Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के साथ छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या होगा नया इस सीजन में, और कौन-कौन होगा इस बार की Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Cast में शामिल।
Image Source_Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi show
तुलसी विरानी की वापसी से फैन्स में खुशी की लहर
जब से खबर आई है कि Smriti Irani वापस आ रही हैं अपने आइकॉनिक रोल ‘तुलसी विरानी’ में, सोशल मीडिया पर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi एक ऐसा शो था जिसने पूरे भारत के घरों में अपनी खास जगह बना ली थी। अब Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के साथ स्मृति ईरानी की वापसी, इस शो को और भी खास बना रही है।
Image Source_Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi show
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Cast में होंगे ये बड़े नाम
सीज़न 1 की तरह ही इस बार भी शो में कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Cast में Amar Upadhyay (मिहिर विरानी), Hiten Tejwani, और कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे।
- Smriti Irani – तुलसी विरानी
- Amar Upadhyay – mihir virani (मिहिर विरानी)
- Hiten Tejwani – करण
इनके साथ ही Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के कई पुराने कैरेक्टर्स को नए ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा।
क्या होगा इस बार की कहानी में खास?
पहले सीज़न में जहां कहानी तुलसी और मिहिर के रिश्तों, परिवार की राजनीति और सास-बहू के इमोशनल ड्रामे पर आधारित थी, वहीं Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में ये सब और भी आधुनिक तरीके से दिखाया जाएगा। इस बार कहानी में जनरेशन गैप, डिजिटल युग की चुनौतियां और पारिवारिक मूल्यों के टकराव को दिखाया जाएगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Nostalgia और Newness का संगम
पुराने फैन्स के लिए यह शो एक बार फिर से 2000 के दशक की यादें ताजा करेगा। Kyunki नाम सुनते ही आज भी दर्शकों को तुलसी, मिहिर और बाकी परिवार की झलक याद आ जाती है। वहीं नए दर्शकों को एक मॉडर्न फैमिली ड्रामा मिलेगा जिसमें इमोशन्स, ट्विस्ट और कल्चर सबकुछ होगा।
Image Source_Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi show
कब और कहां देख सकते हैं?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 कब ऑनएयर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो इस साल के अंत तक किसी बड़े चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।
ओरिजनल Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के बारे में
Star Plus पर जुलाई 2000 से नवंबर 2008 तक प्रसारित हुए इस शो की कहानी तुलसी विरानी (Smriti Irani द्वारा निभाई गई), एक पंडित की बेटी और Mihir Virani की पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। मिहिर का किरदार पहले Amar Upadhyay और फिर Ronit Roy ने निभाया था। शो में Inder Kumar, Mandira Bedi, और Achint Kaur जैसे सितारे भी शामिल थे।
Smriti Irani की वापसी एक ऐतिहासिक मोमेंट है टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए। उनके साथ Amar Upadhyay और Hiten Tejwani जैसे कलाकारों की मौजूदगी शो में चार चांद लगा देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सीज़न भी पहले की तरह TRP में धमाल मचा पाता है या नहीं।
ख़ैराबाद में ‘जश्न-ए-ख़ैराबाद ’ का शानदार मुशायरा व कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन।
सीतापुर में राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, Lakhnow-Saharanpur वंदे भारत ट्रेन का ऐतिहासिक शुभारंभ
Heart Breaking: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने सगाई कर ली है? विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारी
Aasif Sheikh Net Worth: बबलू जी के पास है Guinness World Record 2025, जानें कितनी है प्रॉपर्टी और कमाई के राज!
क्या थी Karur stampede घटना की मुख्य वजह? जांच में क्या सामने आ रहा है?
मलयालम सिनेमा के महानायक मोहनलाल को मिला Dada Saheb Phalke Award 2023!
Ronit Roy ने क्या कहा?
Ronit Roy इस समय चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान शो में व्यस्त हैं और हाल ही में मां नाम की फिल्म में भी नजर आए, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका में थीं।
ETimes से बातचीत में उन्होंने कहा:
“मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने ‘Kyunki’ को वापस लाने का फैसला लिया। दुर्भाग्यवश, यह मेरे लिए मुमकिन नहीं हो पाया, लेकिन यह शो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। मैंने इसे अपने जीवन के 8 साल दिए हैं। मैं Kyunki की पूरी टीम और मेकर्स को ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं इसे ज़रूर देखूंगा।”
©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
Share with your Friends