Toll Tax on bike 2025 : क्या अब टू व्हीलर पर भी लगेगा टोल टैक्स ?

Polish 20250626 224202535

Toll Tax on bike 2025: गुरुवार को कुछ मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पर एक ख़बर वायरल हो गयी जिसमें कहा गया कि आने वाली 15 जुलाई से देश के तमाम राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाली टू व्हीलर पर भी अब टोल टैक्स देना पड़ेगा। जिस के बाद सोशल मीडिया पर मेसेजस की बाढ़ आ गयी।

वहीं मामले की गंभीरता देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है।

दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी। गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि  ऐसी ख़बरें सिर्फ़ सनसनी पैदा करने के लिए चलाई जाती हैं। और सत्यता की जांच किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। NHAI ने भी खबरों को बताया भ्रामक वहीं, इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। NHAI ने कहा,

“मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है।

एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।

दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रही है। बता दें कि अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है।

Official Website: www.nhai.gov.in


©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top