Xiaomi Pad 7S Pro 12.5: बड़ा डिस्प्ले, नया चिपसेट और जबरदस्त फीचर्स, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Pad 7S Pro

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में, पहली बार Xring O1 चिपसेट के साथ पेश हुआ टैबलेट

हेलो दोस्तों अगर आप भी टेबलेट रखने के शौकीन है तो आपके लिये Xiaomi लेकर आया है नये अवतार में Xiaomi Pad 7S Pro जो देखने में बेहद खूबसूरत है। Xiaomi Pad 7S Pro के आने से पूरा Android टैबलेट मार्केट हिलने वाला है। कम्पनी ने आधिकारिक रुप से इसे चाइना में लांच कर दिया है और जल्द ही 2025 के अन्त तक भारत में लांच करने की तैयारी में है।

हमारी टीम The Nation Story ने इसके बारे में काफी खोजबीन करने के बाद जानकारी तैयार कर आपके लिये लेकर आयी है। अगर आप Pad लेने की सोच रहे हैं तो आपको नीचे दी गयी जानकारी से काफी मदद जरुर मिलेगी।

Xiaomi Pad 7S Pro में खूबसूरत डिज़ाइन के साथ आपको पूरे दिन चलने वाली दमदार बैटरी मिलेगी। बाजार की खबरों के मुताबिक इसे खासतौर पर ऐसे कारोबारियों, छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम कीमत पर अच्छे फीचर्स चाहते हैं। 

0dca7915cddb06b88db59081b86c47de 1

Image Source_www.mi.com/global

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5: नया डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का तड़का

Xiaomi एक बार फिर से साथ टेक बाजार में अपने लेटेस्ट टैबलेट Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 के  साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। यह टैबलेट कई मायनों में खास है,  चाहे बात हो इसके बड़े डिस्प्ले की या कंपनी के खुद के बनाए गए Xring O1 चिपसेट की। यह नया वर्जन Xiaomi Pad 7 Pro के मुकाबले ज्यादा पावरफुल है और यूज़र्स को शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की खूबियों, कीमत और बाकी सारे डिटेल्स।

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Xring O1 चिपसेट – कंपनी का अपना प्रोसेसर

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 फीचर्स– सबसे बड़ी बात है कि Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 में Xiaomi का खुद का बनाया हुआ Xring O1 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। पहले Xiaomi 15S Pro में यह चिपसेट देखा गया था लेकिन पहली बार इसे कस्टमाइज करके टैबलेट के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ यूज़र को बेहतर स्पीड, शानदार ग्राफिक्स और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगा। अगर आप गेम खेलना पसंद करते हैं या वीडियो एडिट करते है या मल्टीटास्किंग करते हैं तो इससे जरुर आपको फायदा होने वाला है।

Read Also

oneplus nord 5 की लॉन्च डेट आई सामने – फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

12.5 इंच का बड़ा और हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले

Xiaomi Pad 7S Pro में 12.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि प्रीमियम टैबलेट की रेंज में आता है। कंपनी का कहना है कि यह स्क्रीन पोर्टेबिलिटी और व्यूइंग एक्सपीरियंस का बेहतरीन संतुलन देती है।

  • 3K रेजोल्यूशन
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • HDR10+ सपोर्ट
  • डॉल्बी विजन और DCI-P3 कलर गैमट

चाहे आप काम कर रहे हों या मूवी देख रहे हों, स्क्रीन क्वालिटी बेहद कमाल की लगती है।

4r5tw34

Image Source_www.mi.com/global

बैटरी और चार्जिंग: दिनभर की बैटरी बैकअप

10,610mAh की दमदार बैटरी इस टैबलेट में दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है। साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे यह सिर्फ 30-40 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

ऑडियो और कैमरा: मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस होगा और भी बेहतर

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो कि Harman Kardon द्वारा ट्यून किए गए हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मूवी देखने का मजा डबल हो जाता है।

कैमरा की बात करें तो:

  • रियर कैमरा: 50MP
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • AI फीचर्स के साथ वीडियो कॉलिंग और फोटो क्वालिटी बेहतर (Workstation Mode, Global Search, AI Writing, AI Art (Mi Canvas), AI Calculator)
Capture 1

Image Source_www.mi.com/global

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: मेटल बॉडी और प्रीमियम फील

इस टैबलेट में मेटल बॉडी दी है जो इसे मजबूत और प्रीमियम बनाती है। इसका वजन करीब 576g (स्टैंडर्ड), 585g (मैट ग्लास वर्जन) है और इसकी मोटाई मात्र 5.8mm अल्ट्रा-स्लिम मेटल यूनिबॉडी है। डिजाइन ऐसा है जो कि ऑफिस के काम हो या स्टूडेंट्स की पढ़ाई हर जरूरत के लिए परफेक्ट है।

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 की कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट

आप इस टैबलेट के साथ Xiaomi का मैजिक कीबोर्ड और स्मार्ट स्टाइलस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इसे लैपटॉप की तरह भी यूज़ कर सकते हैं। अब नोट्स बनाना हो या डिजाइनिंग करनी हो  सब कुछ काफी आसान है।

कनेक्टिविटी और ऑपरेटिंग सिस्टम

  • Wi-Fi 6E
  • Bluetooth 5.3
  • USB Type-C पोर्ट
  • MIUI Pad 15 (Android 14 पर आधारित)

यूज़र्स को स्मार्ट और लेटेस्ट इंटरफेस मिलेगा, जिसमें मल्टीविंडो सपोर्ट और स्मार्ट स्प्लिट स्क्रीन जैसे फीचर्स हैं।

rtrr

Image Source_www.mi.com/global

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 की भारत में संभावित कीमत

हालांकि अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन Xiaomi Pad 7S Pro कीमत करीब ₹35,000 से ₹40,000 के बीच बताई जा रही है। Xiaomi Pad 7S Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये हो सकती है। 

बॉक्स कंटेंट – क्या-क्या मिलेगा साथ में?

  • Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 टैबलेट
  • USB-C केबल
  • 120W फास्ट चार्जर
  • यूज़र मैनुअल
  • सिम इजेक्टर टूल
Xiaomi Pad 7S Pro

Image Source_www.mi.com/global

किन लोगों के लिए है Xiaomi Pad 7S Pro 12.5?

  • स्टूडेंट्स: पढ़ाई, नोट्स बनाने और ऑनलाइन क्लासेज के लिए
  • प्रोफेशनल्स: मीटिंग्स, डाक्यूमेंट्स और ग्राफिक्स वर्क
  • एंटरटेनमेंट लवर्स: मूवीज, गेम्स और म्यूजिक के शौकीनों के लिए

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 बना सकता है टैबलेट मार्केट में हलचल

जो लोग लैपटॉप जैसे अनुभव को टैबलेट में ढूंढ रहे हैं उनके लिये Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 एक शानदार ऑप्शन है। इसकी दमदार चिपसेट, जबरदस्त डिस्प्ले और लंबी बैटरी इसे एक परफेक्ट ऑल राउंडर बनाते हैं। अगर कंपनी इसे भारत में ₹40,000 से कम की कीमत में लॉन्च करती है, तो यह Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने वाला हो सकता है। 

DFAD

Image Source_www.mi.com/global

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 Full Specification

ऊपर दी गयी जानकारी के साथ ही यहां पर Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 Full Specifications दी जा रही है जिससे एक नजर में आपको पूरी जानकारी हो जायेगी।

विशेषताविवरण
डिवाइस नामXiaomi Pad 7S Pro 12.5
प्रोसेसर (चिपसेट)Xiaomi XRING O1 (3nm, खुद का विकसित किया गया)
डिस्प्ले12.5-इंच 3.2K LCD, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस
डिस्प्ले टेक्नोलॉजीDC Dimming, TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन, कलर कैलिब्रेशन सपोर्ट
ऑपरेटिंग सिस्टमXiaomi HyperOS 2
AI फीचर्सWorkstation Mode, Global Search, AI Writing, AI Art (Mi Canvas), AI Calculator
डिज़ाइन5.8mm अल्ट्रा-स्लिम मेटल यूनिबॉडी
वजन576g (स्टैंडर्ड), 585g (मैट ग्लास वर्जन)
बैटरी10,610mAh
फास्ट चार्जिंग120W HyperCharge (फुल चार्ज 36 मिनट में)
स्मार्ट चार्जिंग फीचरAI-आधारित स्मार्ट चार्जिंग, 7.5W रिवर्स चार्जिंग
फ्रंट कैमरा32MP (वीडियो कॉल्स के लिए ऑप्टिमाइज़्ड)
रियर कैमरा50MP
कनेक्टिविटीWi-Fi 7 सपोर्ट (फास्ट और स्टेबल नेटवर्किंग के लिए)
एक्सेसरी सपोर्टFocus Keyboard, Pad 7S Pro Keyboard, Focus Pen, Pad 7S Pro Cover
कलर वेरिएंट्सBlack, Purple, Titanium Silver, Basalt Gray, Matte Glass Version
शुरुआती कीमत (RMB)3,299 RMB (स्टैंडर्ड), 4,099 RMB (मैट ग्लास वर्जन)

Official Website: www.mi.com/global


©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top