NEET UG Result 2025 Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट | NEET UG Result Direct Link, Cutoff, और अन्य जानकारी

NEET UG Result 2025 Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट | NEET UG Result Direct Link, Cutoff

इस लेख में हम आपको बताएँगे कि NEET UG Result 2025 कैसे डाउनलोड करें, cutoff क्या रहेगा, AIR 1 किसे मिला, और NEET 2025 से जुड़ी अन्य ज़रूरी जानकारियाँ।

NEET UG Exam 2025 Overview (संक्षिप्त जानकारी)

परीक्षा का नामNEET UG (National Eligibility cum Entrance Test Undergraduate)
परीक्षा आयोजक संस्था
National Testing Agency (NTA)
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय (National)
रिज़ल्ट जारी होने की Aspected तारीख14 जून 2025
आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in

कब आएगा NEET का रिज़ल्ट? When declared NEET result 2025? 

Also Read:

कौन हैं India के App ‘गुरु’ Mohammad Imran Khan Mewati?

NEET UG Result 2025 Download करने की प्रक्रिया

NEET UG Result 2025 Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट | NEET UG Result Direct Link, Cutoff
  1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “Click Here to Download NEET UG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहाँ मांगे गए विवरण जैसे:
  • Application Number
  • Date of Birth
  • Security Pin
  1.  भरें और सबमिट करें।
  2. आपकी स्क्रीन पर आपका NEET UG रिज़ल्ट खुल जाएगा।

रिज़ल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Click Here to Download NEET UG Result 2025 (Click Here)

रिज़ल्ट दो फॉर्मेट में मिलेगा:

  • Merit List (मेरिट लिस्ट)
  • Scorecard (स्कोर कार्ड)

NEET UG 2025 Cut Off (अपेक्षित कटऑफ)

NEET UG की कटऑफ हर साल परीक्षा के कठिनाई स्तर, विद्यार्थियों की संख्या और कुल सीटों के आधार पर तय होती है। NEET 2025 के लिए संभावित कटऑफ :

कैटेगरीअपेक्षित कटऑफ स्कोर
General (UR)720 – 138
OBC/SC/ST137 – 108
PwD (UR)137 – 122
PwD (OBC/SC/ST)121 – 108

Note: यह कटऑफ अनुमानित है और वास्तविक कटऑफ रिज़ल्ट के साथ घोषित होगी।

Is NEET 2025 toughest? क्या नीट 2025 सबसे कठिन है? 

NEET 2025 की परीक्षा में आने प्रश्नों को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ थीं। ज्यादातर छात्रो का कहना है कि इस बार का पेपर काफी कठिन आया है। छात्रो व विशेषज्ञों की राय के आधार पर प्रश्नों इस बार कठिन था। 

  • Physics: Moderate से Difficult लेवल
  • Chemistry: Balanced और कुछ प्रश्न आसान
  • Biology: अपेक्षाकृत आसान और NCERT आधारित

NEET UG 2025 AIR 1: टॉपर कौन बना?

NEET UG Result 2025 Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट | NEET UG Result Direct Link, Cutoff

अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले वर्षों की तरह टॉपर को तुरंत प्रेस रिलीज़ और मीडिया में घोषित किया जाएगा। साथ ही NEET UG 2025 का रिज़ल्ट जारी होते ही यह साफ हो जाएगा कि इस साल ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) किसने प्राप्त की है। हम भी आपको रिज़ल्ट घोषित होते ही AIR 1 और टॉप 100 रैंकर्स की पूरी लिस्ट जरुर उपलब्ध करायेेगे।

NEET UG 2025 में अगर कम नंबर आए तो क्या करें? 

NEET UG 2025 का रिज़ल्ट अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। जिन छात्रों को अच्छे नंबर मिलेंगे, उनके लिए MBBS/BDS की राह खुल जाएगी। लेकिन जिनका स्कोर कम रहेगा, उनके लिए भी कई विकल्प खुले हैं।

NEET UG Result 2025 if number not aspected what to do next

अगर आपके नंबर NEET UG 2025 में कम आते हैं और MBBS या BDS में सीट नहीं मिलती, तो घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। मेडिकल फील्ड में बहुत से ऐसे विकल्प हैं, जहाँ आप अच्छा कर सकते हैं। नीचे दिए गए विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं:-

1. AYUSH Courses

अगर आपका NEET स्कोर MBBS/BDS के लिए कम है, तो आप BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी), BUMS (यूनानी), BSMS (सिद्धा) जैसे कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। ये कोर्स भी NEET के जरिए होते हैं, लेकिन इनमें कटऑफ थोड़ा कम होता है। पूरे देश में 50,000+ सीटें उपलब्ध होती हैं।

2. Allied Health Sciences

आप नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, रेडियोलॉजी, लैब टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स चुन सकते हैं। ये सभी कोर्स मेडिकल फील्ड में ही आते हैं और भारत में इनकी डिमांड काफी ज़्यादा है।

3. Paramedical Diploma & Degree Courses

अगर NEET में नंबर कम हैं तो आप डिप्लोमा या डिग्री लेवल के पैरामेडिकल कोर्स जैसे ऑप्थाल्मिक असिस्टेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन आदि कर सकते हैं। ये कोर्स आसान, कम लागत वाले और करियर के लिहाज़ से अच्छे विकल्प हैं।

4. State Level Counselling

कुछ राज्य सरकारें अपने स्तर पर अलग से काउंसलिंग कराती हैं जिसमें कम स्कोर वाले छात्रों को भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में सीट मिल सकती है।

5. Private / Deemed Universities

कुछ निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ की अपनी काउंसलिंग होती है, जिनमें कटऑफ थोड़ा लचीला हो सकता है। आप वहाँ एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

6. विदेश जाकर MBBS करना

अगर आप भारत में नहीं पढ़ पाते हैं, तो आप रूस, चीन, यूक्रेन, फिलीपींस, या कैरेबियन देशों में जाकर मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में MBBS कर सकते हैं। ध्यान दें कि वहाँ के कॉलेज NMC (National Medical Commission) से मान्यता प्राप्त होने चाहिए।

7. फिर से तैयारी करें – NEET 2026

अगर आप पक्का सपना देखते हैं डॉक्टर बनने का, तो एक साल की सही और फोकस्ड तैयारी करके आप NEET UG 2026 में फिर से बैठ सकते हैं। इस बार अपनी कमियों को दूर करें और किसी अच्छे कोचिंग संस्थान की मदद भी लें।

Official Links (महत्वपूर्ण लिंक)

official website of neet ugc

NEET UG Result 2025 जल्द ही घोषित होगा — बने रहें अपडेट के लिए!

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में जरूर शेयर करें। NEET से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

➡️ रिज़ल्ट के लिए NTA की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और रिज़ल्ट आते ही जल्दी से डाउनलोड करें।

➡️ कम स्कोर आने पर निराश न हों — विकल्पों की कमी नहीं है, बस सही जानकारी और हिम्मत की ज़रूरत है।

“हर रास्ता मंज़िल की ओर नहीं जाता, पर हर मंज़िल तक पहुँचने का कोई न कोई रास्ता ज़रूर होता है।”

NEET 2025 से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्न (FAQs)

NEET 2025 का रिज़ल्ट कहाँ से डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से रिज़ल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।

NEET Result डाउनलोड करने में क्या-क्या चाहिए?

Application Number, Date of Birth, और Captcha Code की आवश्यकता होगी।

रिज़ल्ट के बाद क्या होगा?

रिज़ल्ट जारी होने के तुरंत बाद NTA काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें MBBS और BDS की सीटों पर एडमिशन के लिए कॉलेज अलॉट किए जाएँगे।

Will NEET cut off decrease in 2025? क्या 2025 में नीट कट ऑफ घट जाएगी?

हाँ, 2025 में NEET का पासिंग मार्क्स सभी वर्गों के लिए घट सकता है। इसकी मुख्य वजह है—2025 का पेपर पहले से ज्यादा कठिन होना, जिससे औसत स्कोर गिर सकते हैं। साथ ही, कम समय मिलना और फिजिक्स के सवालों का टेढ़ापन भी कटऑफ कम करने में भूमिका निभाएगा।

Is the NEET UG result out in 2025?

NEET 2025 का रिजल्ट 14 जून, 2025 तक National Testing Agency (NTA) द्वारा घोषित किया जाएगा। 

Is 400 a good score in NEET 2025?

NEET में 400 अंक लाना एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है, खासकर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सीट पाने या BDS (दंत चिकित्सा) जैसे कोर्सेज के लिए। हालाँकि, यह स्कोर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कम पड़ सकता है, लेकिन अगर आप प्राइवेट कॉलेज या BDS जैसे विकल्पों के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एक ठीक-ठाक स्कोर है।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे ज़रूर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें जो NEET की तैयारी कर रहे हैं।

अगर आपको कोई जानकारी चाहिये या NEET 2025 को लेकर कोई समस्या है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम आपके सुझाव व शिकायतों के निराकरण लिये हमेशा तैयार है।


©द नेशन स्टोरी, 2025 (The Nation Story)
पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top